ट्रेन से कटकर 2 लोगो की मौत , कोहराम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/2_24.html
बरेली (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में होली के मौके पर रामगंगा नदी में स्नान करके लौट रही एक वृद्ध महिला और उसके नाती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक :देहात: यमुना प्रसाद ने आज यहां बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव की रहने वाली विमला देवी :60: कल होली के अवसर पर गांव की कुछ महिलाओं के साथ रामगंगा नदी में स्नान करने गयी थी। साथ में उसका नाती विष्णु :10: भी गया था।
उन्होंने बताया कि सभी लोग स्नान करके बरेली-आंवला पैसेंजर ट्रेन से लौटकर आंवला स्टेशन पर पहुंचे और उतरकर पटरी पार करने लगे, तभी चंडीगढ़-लखनउ इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गयी जिसकी चपेट में आने से विमला और विष्णु के चीथड़े उड़ गये।
प्रसाद ने बताया कि इस हादसे में कुछ महिलाएं घबराकर गिरने से घायल हो गयीं। उनका इलाज किया गया है।

