aajtaktimes

बीच-बचाव करा रहे युवक को गोली मारी, मौत

मेरठ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र में झगड़ा कर रहे दो युवकों के बीच बीच-बचाव करा रहे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक युवक का नाम सलीम (38) पुत्र जहांगीर है। घटना उस समय हुई जब सलीम कल रात थाना इंचौली क्षेत्र के मेन बाजार जा रहा था।
रास्ते में उसके पड़ोसियों इरफान और नूर के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। सलीम ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो नूर ने तंमचे से सलीम को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर नूर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Related

UP 8319542940711150688

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item