aajtaktimes

डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी

मैनपुरी (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुई एक वीभत्स घटना में एक युवक ने डेढ़ साल की एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी कल शाम होली की खरीदारी करने के लिये अपनी दो बच्चियों को घर में छोड़कर बाजार गये थे। इसी बीच घर में आये उनके पड़ोसी हरेन्द्र ने छोटी बच्ची को यह कहते हुए गोद में उठा लिया कि वह उसे उसकी मां के पास ले जाएगा, लेकिन ऐसा करने के बजाय वह उसे अपने घर की छत पर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया।
उन्होंने बताया कि हरेन्द्र बच्ची को गम्भीर हालत में उसके घर के पास फेंककर भाग गया। उसके माता-पिता ने बाजार से लौटने पर उसकी यह स्थिति देखी और बड़ी बेटी से पूछा तो मामले का खुलासा हुआ।
सूत्रों ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके हरेन्द्र को आज गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है।

Related

UP 3883203622994356521

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item