संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_844.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होली खेलकर घर पहुंचे युवक ने गांव के एक बाग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी लगाये जाने का कारण स्पष्ट नही हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सफदरगंज के ग्राम बिरौली निवासी दिलीप कुमार (26) पुत्र रामनरेश बिन्द्रा कोल्ड स्टोरेज में ट्रक ड्राइवर था। पिछले करीब डेढ़ माह से छुट्टी लेकर अपने घर पर ही रहता था। बुधवार को सुबह होली खेलने घर से निकला जिसके बाद करीब दो बजे घर पर बाइक खड़ी करके गांव के ही नौमीलाल के बाग में जाकर आम पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पास ही में बकरी चरा रही महिला ने युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता देख भयभीत हो गयी। जिसकी सूचना गांव मेुं जाकर मृतक के परिजनो को दी। मृतक के परिजनो ने फांसी लगाये जाने के कारण से इंकार किया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया और जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

