aajtaktimes

योग प्रचार समिति ने मनाया योगी देवनाथ का जन्मदिन


जौनपुर। श्रीनाथ योग प्रचार समिति के बैनर तले एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला महिला व पुरूष अस्पताल व बालवाड़ी स्कूल में लोगों में फल वितरण करके जनसंत योगी देवनाथ के दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, सविता तिवारी, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, रवि, पंकज, जवाहर लाल मौर्य, पत्रकार संजय अस्थाना, मनीष राय, सुधीर केडिया, राजन राय, हरिश्चन्द पाठक, नीरज साहू, गुंजन आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अखण्ड रामायण पाठ हुआ जिसके बाद शाम को गरीब बस्ती में भोजन वितरण करके योगी देवनाथ के दीर्घायु होने की कामना की गयी। वहीं दूसरी ओर अपने प्रवचन में जनसंत योगी देवनाथ ने कहा कि विगत दिनों मेरी अस्वस्थता को देखते हुये जनमानस व श्रद्धालुओं ने मेरे जीवन के लिये ईश्वर से जो प्रार्थना की, उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। कार्यक्रम में समिति के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, ओम जी सहाय, अंशिका देवनाथ, अर्पणा देवनाथ, रवि देवनाथ, अशोक गुप्ता, नन्द गोपाल, रजनीकान्त द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने गुरू के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 1089773884912072916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item