aajtaktimes

MLC चुनाव में जमकर पड़ा वोट, 97 प्रतिशत हुआ मतदान

जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 22 जौनपुर-विधान परिषद निर्वाचन 2016 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तहसील केराकत, सदर, बदलापुर एवं शाहगंज के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इसी प्रकार तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्टे्रट भी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का चक्रमण किया। मतदान शांतिपूर्ण हुआ।
बताते हैं कि मतदान समाप्ति तक मतदान स्थल सुईथाकला 129 में 99.22 प्रतिशत, शाहगंज 237 में 97.05, खुटहन 155 शत-प्रतिशत, बदलापुर 155 में 96.77, महराजगंज 128 में 98.44, बख्शा 142 में 92.96, करंजाकला 173 में 98.84, जौनपुर कलेक्टे्रट 130 में 96.92, धर्मापुर 90 शत-प्रतिशत, मुफ्तीगंज 88 में 98.86, केराकत 135 में 97.78, डोभी 116 में 94.83, जलालपुर 112 में 97.32, सिरकोनी 133 में 98.50, मडि़याहूं 171 में 98.25, सिकरारा 134 में 97.76, मछलीशहर 172 में शत-प्रतिशत, सुजानगंज 161 में 96.27, मुंगराबादशाहपुर 194 में 97.94, बरसठी 158 में 93.67, रामनगर 190 में 96.84, रामपुर 135 में 97.04 प्रतिशत इस प्रकार कुल 3238 मतदाताओं के सापेक्ष 3156 मत पड़े जो 97.47 प्रतिशत रहा।

Related

UP 4899937146427355168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item