aajtaktimes

हस्त शिल्पकारों के उत्पादों से गुलजार हुआ ग्रामीण आंचल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी शिल्प बाजार एक ऐसा बाजार हैं जहां समाज का प्रत्येक
व्यक्ति अपनी पसन्द की खरीददारी कर सकता हैं। शिल्प बाजार देश के कुशल
हस्तशिल्पकारों के उत्पाद से गुलजार हैं। नगर ही नही ग्रामीण अंचलो से भी
परिवार के साथ लोग आकर जहां प्रदर्शनी को देख रहे हैं वही अपनी मनपसन्द
की होली के त्यौहार पर खरीददारी कर रहे हैं।  उक्त प्रतिक्रिया आज गांधी
शिल्प बाजार के 8वें दिन गांधी शिल्प बाजार का आयोजकों के साथ अवलोकन कर
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आयोजक नेशनल चैरिटेबल
वेलफेयर सोसायटी के शिल्प बाजार स्थित कैम्प कार्यालय में व्यक्त की। आज
बाजार का 8वां दिन हैं और 22 मार्च को गांधी शिल्प बाजार का समापन होना
हैं। उक्त मौके पर गांधी शिल्प बाजार में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग
के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम, सिकंदर रिजवी, शेरबहादुर पाल, फिरोज अहमद आदि
मुख्य रूप से मौजूद थें।

Related

UP 690293487690634009

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item