aajtaktimes

उड़ान की धूम में बच्चों ने किया मनोरंजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद प्रांगण में न्यू प्लेवे स्कूल का
वार्षिकोत्सव उड़ान 2016 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के महासचिव फव्वाद किदवाई ने द्वीप प्रज्जवलित कर की। इस
मौके पर मुख्य अतिथि पीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व
है। जो बच्चों को निखारता और सवांरता है। उन्होने एक शेर पढ़कर अपनी बात
खत्म की और कहा कि मंजिल होती हैं उन्हे ही हासिल जिनके इरादों में जान
होती है। सिर्फ पैरों के होने से कुछ नही होता, उड़ान हौसलों से होती है।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हे मुन्हे
बच्चों ने सरस्वती वन्दना, भांगड़ा, गणेश वंदना, बेटी बचाओं नाट्य, पाप
सांग कव्वाली, फैशन सो जैसे कई मनोरंजक आयोजन प्रस्तुत किये। इस मौके पर
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने की एवं
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की निर्देशिका आमिना रहमान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रधानाचार्य यासमीन रहमान, हिसालबारी
किदवाई, फजलइनाम मदनी, अब्दुल रहमान लल्लू, शिवशंकर वर्मा, अजय मिश्रा,
चौधरी अदनान हुसैन, मोहसिन मतीन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5668703272646737540

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item