aajtaktimes

हृदयाघात पड़ने से होमगार्ड की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ड्यूटी के दौरान दिल का दौड़ा पड़ने से होमगार्ड की कुर्सी थाने
में मौत हो गयी। मृतक के मौत की सूचना उनके परिजनो को देकर शव को
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुर्सी
क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती कंचनापुर मजरे निन्दूरा निवासी विक्रम सिंह
चौहान (50) पुत्र देवराज सिंह कुर्सी थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत
था। रविवार की सुबह करीब 6 बजे विक्रम सिंह के सीने में अचानक तेज दर्द
हुआ और वह बेहोश हो गये। आनन फानन में थाने में मौजूद सिपाहियों ने
नजदीकी निजी अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हे मृत
घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 3170394416552146195

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item