aajtaktimes

सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फैजाबाद से लखनऊ की ओर आ रही इण्डिका कार की चपेट में आने से
सड़क पार कर रहे रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल
इलाज के लिये लाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मिली
जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट थाना अन्तर्गत ग्राम भगवानपुर निवासी
भारत रावत (32) पुत्र स्व. बरसातीलाल जो रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन
करता था। बीती रात करीब 10 बजे भारत रावत अपना रिक्शा रजईकापुरवा गलेहरा
भिटरिया बाईपास पर खड़ा कर सड़क के उस पार बने ढ़ाबे पर खाना खाने जा रहा
था। तभी फैजाबाद की ओर से तेज रफ्तार आ रही इण्डिका कार नं-यूपी 32 ईएफ
6606 ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर
इण्डिका को रोक लिया और चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल रिक्शा
चालक को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाये। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत
हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Related

UP 6177265086891210504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item