होलिका दहन पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_431.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होलिका दहन एवं होली त्योहार को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण ढंग से
सम्पन्न कराने हेतु समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणो को समुचित दिशा
निर्देश निर्गत कर दिये गये है तथा जनपद के सभी थानो मे नियुक्त समस्त
पुलिस बल का व्यस्थापन करके डियूटी मे लगाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस
लाइन मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रिक्रूट आरक्षियो को भी उनके
प्रशिक्षणो के साथ सभी 22 थानो मे टीमे बनाकर भेजा गया। इसके अतिरिक्त
जनपद मे कुल 799 होमगार्ड तथा 844 चौकीदारो को भी लगाया गया। जनपद मे एक
कम्पनी पीएसी को भी अलग अलग सेक्शन मे बाटकर महत्वपूर्ण स्थानो पर तथा
जनपद मे उपलब्ध फायर टेण्डरो को भी लगाया गया। होली त्योहार के दृष्टिगत
रखते हुए यातायात नियम का उल्लघंन करने वालोे के विरूद्ध कठोर कार्यवाही
का निर्देश दिया है।

