जनता ही मेरी असली पूंजी: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_638.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मेरे पास जो कुछ भी है वह सब आप लोगों का है। क्षेत्र की जनता
के लिए मैं अपना तन, मन व धन निक्षावर करने के लिए हर समय तैयार रहता
हूँ। क्योंकि मेरी असली पूजी आप सब है। मेरे जीवन की अन्तिम सॉस भी अगर
आप सब के काम आ जाये तो अपने आप को मैं भाग्यशाली समझुगा। उक्त विचार आज
विधान सदर के अन्तर्गत ग्राम मित्तई चौराहे पर अपने निजी खर्चे से आयोजित
आखो की जांच एवं मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का उदघाटन करने के पश्चात
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित क्षेत्र वासियों में
व्यक्त कियें। श्री सुरेश यादव ने आगे कहा कि मेरा यह हमेशा से ही मानना
रहा है कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ न कुछ करता रहूँ और इसी की
कड़ी में मैं अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में अपने निजी खर्चे से गरीब
लोगों की आंखों की जांच कराकर उनके घर पर मुफ्त चश्मा वितरण करा रहा हूँ।
पूरी विधान सभा में कुल 9 कैम्प आयोजित कर रहा हूँ।
आज सुबह से ही आखों की जांच कराने के लिए मित्तई चौराहे पर लोगों की लाइन
लगने लगी थी। लगभग कुल 400 लोगों ने अपनी आखों की जांच करायी तथा पूरे
समय सदर विधायक वही कैम्प पर बैठकर लोगों से कुशल क्षेम पूछते रहें।
दूसरा कैैम्प 27 मार्च 2016 को दिन में 10ः00 बजे से देवां विकास खण्ड के
बबुरीगांव में लगेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी मो0
रिजवान संजय, देवां प्रमुख पति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद
यादव, राकेश प्रधान, कैलाश यादव जिला पंचायत सदस्य, जिला सिचव धीरज
गुलसिया, प्रवेश यादव, बाबुल मिश्रा ने लोगों की आंखों की जांच की।

