aajtaktimes

जनहित एकता संगठन की बैठक सम्पन्न


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनहित एकता संगठन की एक बैठक कार्यालय शिवाजीपुर में अकबर शाह
की अध्यक्षता में की गयी। उक्त बैठक में तहसील फतेहपुर, रामनगर,
सिरौलीगौसपुर व राम सनेहीघाट के नागिरिकों ने समस्याओं से शाह को अवगत
कराते हुए कहा कि वर्ष 2008 में भारी वर्षा होने से हम लोगों की घाघरा
किनारे तराई में जमीनों पर क्षेत्र के दबंग व भू-माफियां किसानेां की लगी
हुयी गन्ने की फसल जबरन काट रहे है व गेहूँ की फसल को भी जबरदस्ती काट
लेने की धमकी दे रहे है। वर्ष 2015 में गेहूँ की फसल को काटने में कई
हत्याए भी हुयी है। तरीई क्षेत्र में आने-जाने वाले रास्ता को भी उक्त
भू-माफियाओं ने जोत कर अपने कब्जे में कर लिया है। विवेकानन्द यादव ने
विचार करते हुए कहा कि तहसील दिवस, समाधान दिवस, जनता दर्सन में जनता
प्रार्थना पत्र देना पसन्द नही करती है। जनता का कोई कार्य नही होता है।
बाराबंकी जनपद के थानों में दलालों के इशारे पर काम होता है। इस अवसर पर
जिला मीडिया प्रभारी अशफाक अली, चन्द्र केश फतेहपुर निवासी, रामकरन तहसील
रामनगर, दर्वेश रावत सिरौलीगौसपुर, राजेश विश्वकर्मा रामसनेहीघाट, निशार
अहमद, नौमीलाल गौतम, जैनुल आबदीन, जयशंकर वर्मा, पीर मोहम्मद शाह, अनिल
वर्मा, पवन गुप्ता आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया।

Related

UP 1012267146338498975

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item