aajtaktimes

युवाओं में दिखा गज़ब का उत्साह


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लोग सुबह से ही डीजे के धुन पर हर चौराहों लोग थिरके और रंग-गुलाल और अबीर चलाने लगे। होली की इस धूम में युवक ही नहीं युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। लोगों ने सुबह दस बजे से रंग खेलना शुरू किया और दोपहर बाद तक होली के रंगों की धूम शहर व गांव नजर आये। शहर से लेकर गांव तक युवकों की टोलियां एक-दूसरे पर रंग डालते तथा गुलाल मलते निकले और अपने दोस्तों एवं दुश्मनों के घर जाकर अबीर लगाकर प्रेम का सदभाव बढ़ाया। महिलाओं की टोली भी अपने रंग में दिखी। वे भी अपनी सहेलियों के साथ एक-दूसरे के घर पहुंच गईं और जमकर रंगों की होली खेली। सिविल लाइंस, धनोखर चौराहा, घंटाघर, आवास विकास कालोनी, लखपेडाबाग, सुभाष नगर, आजाद नगर सहित अन्य स्थानों पर खूब रंग खेला गया। 

Related

UP 1423854695772226350

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item