अज्ञात चोरों ने शिक्षा के मंदिर को भी नही बख्शा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_849.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बीती रात एक विद्यालय के
कार्यालय का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी उठा ले गए। विद्यालय के
प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र के लिटिल
नेस्ट पब्लिक स्कूल जरगावां के कार्यालय का बीती रात चोरो ने ताला तोड़
दिया। ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुए चोर आलमारी में रखी बारह हजार की नगदी
व अन्य सामान निकाल ले गए। वि़ालयके अभिलेख कमरे भर में बिखराकर चोर फरार
हो गए। आज सुबह विद्यालय खुलने के समय जब षिक्षक व छात्र वहां आए तब
उन्हे घटना की जानकारी मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना
थाना असन्द्रा पुलिस को दे दी है।

