नकल माफियाओं का बोलबाला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_235.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। सोमवार से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयो की परीक्षा में
अव्यवस्था का बोलबाला रहा। कही छात्र किताब रखकर लिखते मिले तो कही
गुरूजी श्यामपट पर हल कराते मिले। ऐसे में परीक्षा की शुचिता पर प्रश्न
चिन्ह लग गया हैं। आज से शुरू हुई इन परीक्षाओ में भारी अव्यवस्था नजर
आयी। इस संवाददाता ने आज क्षेत्र के असन्द्रा मिर्चिया शेषपुर जाहिदअली
अकोहरी पूरे चंद्रमन व सुखलाल पुरवा गांव के विद्यालयो में चल रही
परीक्षा का जायजा लिया तो हालात काफी खराब दिखे। कही छात्र किताब रखकर
परीक्षा देते नजर अरये तो कही बैग रखकर परीक्षा देते नजर आये । एक जगह
पर तो श्यामपट पर लिखवाकर बच्चो को नकल करायी जा रही थी। इतना ही नही
इमला बोल कर परीक्षा का माखौल उड़ाया जा रहा था। परीक्षा रोकने के लिये न
तो सेक्टर मजिस्ट्रेट ही दिखे और न ही नकल रोकने के लिये गठित सचल दस्ता
ही नजर आया । गुरूजी की कृपा से छात्रो की बल्ले बल्ले रही। कमोवेश यही
स्थित शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के परिषदीय विद्यालयो की भी रही। यहो भी
परीक्षाओ का पहला दिन अव्यवस्थाओ के नाम रहा ।

