शिल्प बाजार में बढ़ी रौनक, लोगों ने जमकर की खरीदारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_116.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जीआईसी मैदान में चल रहे गांधी शिल्प बाजार में रौनक बढ़ने लगी
है। शहर व देहात क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में आये लोगों ने देश के
विभिन्न प्रांतो में निर्मित उत्पादों की खरीद फरोख्त गांधी शिल्प बाजार
का आयोजक नेशनल चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी प्रतापगढ़ व प्रायोजक विकास
आयुक्त हस्तशिल्प नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। शिल्प बाजार में
राजस्थानी जूती, जयपुरी सूट, सहारनपुरी फर्नीचर, चन्देरी साड़ी व सूट,
आन्ध्र प्रदेश का उड़ कर्मिंग, नागालैण्ड के ड्राई फ्लावर, ग्वालियर की
पेपरमेसी, आगरा का चर्म उत्पाद, लखनऊ का चिकन जरी, चित्रकूट के लकड़ी के
खिलौने, आकषर्ण का केन्द्र है। आन्ध्र प्रदेश से धागे की फ्राक, टेबिल
कवर बनाकर लाये गोदावरी जनपद के गुलाबी राव ने बताया कि घर की महिलाएं भी
उक्त उत्पाद में शामिल रहती है। राजस्थान से जोधपुर पाली से नागरे के
जूता-चप्पल उत्पाद बनाने वाले महेश कुमार का स्टाल आकर्षण का केन्द्र है।
ग्वालियर की स्वर्निर्मित ब्रास ज्वैलरी मनोज कुमार गुप्ता लेकर आये है।
ड्राई फ्लावर का उत्पादन लेकर सुनील कुमार रेडीमेड कपड़े कुर्ती, टाउजर,
टाप लांग ड्रेस का स्टाल दिल्ली के जाकिर नगर निवासी जावेद ने लगाया है।
नगीना बिजनौर से उमेश लकड़ी से बने नायाब आइटम पेश किये है। लखनऊ के
मुजम्मिल लैदर बैग व बदामी राय ने कपड़े के खिलौनों का स्टाल स्थापित किया
है।

