मिस्र का प्लेन हाईजैक, आतंकी ने प्लेन को उड़ाने की दी धमकी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_850.html
मिस्र के मीडिया के मुताबिक व्यक्ति ने जहाज अपनी पत्नी के लिए हाईजैक किया था। इजिप्ट की मीडिया के मुताबिक प्लेन को हाइजेक करने वाले की पहचान इब्राहिम सामहा के रूप में की गई है। इब्राहिम सामाहा खुद मिस्र का रहना वाला है। इब्राहिम की उम्र 27 व 28 के बीच में हैं। वह प्लेन की सीट नंबर 38 के पर बैठा हुआ था। पर अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। साइप्रस ने आतंकियों को बातचीत करने का प्रस्ताव दिया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि कितने लोगों ने इस जहाज को हाइजैक किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबरों के मुताबिक प्लेन को हाइजैक करने वाले आतंकी ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांध रखा है। आतंकी ने जिस विमान का अपहरण किया है वो एयरबस 320 है। इजिप्ट एयरलाइंस ने अपना जहाज हाइजैक होने की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इजिप्ट एयरलाइंस ने ट्वीट करके बताया है कि उनका जहाज MS181 हाइजैक हो गया। साइप्रस सरकार के मुताबिक इजिप्ट एयरप्लेन के पायलट उमर अल-गमाल ने अधिकारियों को बताया कि उन सभी को प्लेन में मौजूद एक यात्री ने धमकी दी जोकि विस्फोटक बेल्ट पहने हुआ था। उसने जबरदस्ती करने प्लेन को लारनाका में उतारने के लिए बाध्य किया। इजिप्टएयर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अभी भी आतंकियों से बातचीत जारी है। अभी तक के समझौते के तहत सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया है। जबकि क्रू मेंबर और विदेशी नागरिकों को बंधक बना कर रखा गया है।
इजिप्टएयर ने ट्वीट के जरिए इमरजेंसी कॉल सेंटर नंबर और इंटरनेशनल नंबर की जानकारी दी है। इस पर लोग अपने घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Emergency Call Center
Within Egypt 0800 77 77 000
International +2 02 25989320-29
Within Egypt 0800 77 77 000
International +2 02 25989320-29
EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016

