aajtaktimes

हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन समारोह

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर स्थित श्री नागेश्वर नाथ धाम के प्रांगण में परम्परा के अनुसार एवं राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे को बनाये रखने के लिए बुधवार की शाम को होली मिलन समारोह समिति की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़़ो लोगों ने एक दूसरे से गले लगकर होली की बधाई दी। नगर के गणमान्य लोगों ने समारोह में पहंुचकर उपस्थित लोगों को बधाईयाँ दी। इसके आलावा जिलाधिकारी अजय यादव तथा पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने भी होली मिलन समारोह में पहुंचकर लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी। देर शाम तक चलने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने होली शान्ति पूर्वक मनने पर लोगों को खास तौर बधाई दी। होली मिलन समारोह में उपजिलाधिकारी नीलम यादव, क्षेत्राधिकारी नगर विशाल विक्रम सिंह के आलावा सदर विधायक सुरेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सरदार अमर सिंह, गोपाल सिंह सेवक, समाजसेवी अशोक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अवेधश श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, हुमायूं नईम खां, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहें। 

Related

UP 9192279987304920425

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item