aajtaktimes

नीलांश स्पीड क्लब ने अलीम अंसारी टूर्नामेंट का फाइनल मैच पर किया कब्ज़ा, उमड़ी भारी भीड़

अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।कस्बा जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ व लकी एलेवन बाराबंकी के बीच खेला गया, लकी एलेवन बाराबंकी ने टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का करने का फैसला किया , नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ  शुरूआत अच्छी नही रही, और उसके एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, जिससे लकी क्लब की पहले गेंदबाजी का फैसला सही लगा नीलाश क्लक के  मात्र 19 रन  के स्कोर तक उसके चार मेन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन वापस जा चुके थे,इसके बाद नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करने आये अमित और आलिम मैदान मे डट गये और बालरो की बखिया उधेड़ दी, और टीम का स्कोर 20 ओवर मे 195 रन पहुचा दिया, दोनो ने पॉचवे विकेट के लिये शानदार 112 रनो की साझेदारी की, लकी क्लब बाराबंकी की तरफ से विशाल ने चार  विकेट व हाफिज जुबैर और शेखर ने दो दो विकेट चटकाये,  जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी लकी एलेवन बाराबंकी मात्र 155 रन ही बना सकी, लकी एलेवन के बल्लेबाज नीलांश स्पीड की स्पिन के आगे असहज दिखे  और कप्तान रागिब के 51,रन  और शुलभ के 41 रन भी टीम को जिता न सके इसके अतिरिक्त टीम का कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नही दिखा सका, और लकी क्लब फाइनल मैच 40 रन से हार गयी,  नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ ने अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीत गया, मैन आफ द मैच नीलांश स्पीड के अमित को संतीश श्रीवास्तव ने एक हजार रूपये व ट्रैक सूट का पुरस्कार दिया गया, मैन आफ द  टूर्नामेंट का पुरस्कार नीलाश गुृप के सीएमडी संदीप श्रीवास्तव के द्वारा लकी एलेवन के खिलाड़ी मनीष को उनके पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल खेलने के लिये दिया गया, विजेता टीम को जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत दारा 40000 रूपये नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वही उपविजेता टीम को 20000 रूपये का नगद पुरस्कार जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत व चेयरमैन रियाज अहमद ने सफल टूर्नामेंट के आयोजन के लिये आयोजक जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी को मुबारकबाद दी व इंतेजाम की तारीफ कीया,  मैच के दौरान, सभासद जाकिर हुसैन, बनवारी लाल लोधी, अज्जू सहारा, शानू टिकरा, विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, विश्वनाथ जायसवाल, जमील खान, बब्लू ईटा वाला, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी, इमदाद मामा,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, हाजी इसराईल कुरैशी, मोहम्मद अहमद, शाकिब अंसारी, जाहिद शब्बीर, हाजी गुड्डू बतृन वाले, इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, रिन्कु, उजेफा, समीउल्ला, इमरान भूरा, बन्टी खान, मास्टर मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सगीर,मास्टर आसिफ, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद , मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब आलम कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी, मोहम्मद आलम आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 2165554278307381212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item