छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_708.html
कानपुर (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में कानपुर के काकादेव क्षेत्र में एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कच्ची मढ़िया निवासी कक्षा दस की छात्रा कल रात किसी काम घर से बाहर निकली थी। पडाेस में रहने वाले गोलू और उसके साथियों ने उसे पकड लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इन लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये।

