aajtaktimes

सपा में बगावत तेज, काटे गए और तीन टिकट

लखनऊ ।सपा में टिकट बंटवारे को लेकर बगावती सुर तेज हो गए। 143 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने के बाद आनन-फानन में पांच टिकट काट दिए गए हैं। शुक्रवार को दो सीट पर टिकट काटे गए थे।वहीं,सुत्रों के अनुसार शनिवार को फिरोजाबाद से शमशाद अहमद, खेरागढ़ आगरा से विनोद सिकरवार और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर  का टिकट काट दिया गया है। इससे पहले रामपुर मनिहारन से विश्वदयाल का टिकट काट कर विमला राकेश को प्रत्याशी बनाया गया और मीरपुर से शहनवाज राणा का टिकट काट दिया गया। शहनवाज राणा ने बीएसपी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, राजकुमार चाहर को बीजेपी नेता बताया जाता है।

Related

UP 1727062761946656937

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item