पुलिसिया लाठी चार्ज और गोलीबारी में चार जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_818.html
एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में संदिग्ध चोरों को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी और लाठी चार्ज करना पड़ा, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति जख्मी हो गए।
पुलिस ने आज बताया कि उन्होंने कल रात पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया था जिन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान इलाके में संदिग्ध रूप से ट्यूबवेल्स से मोटर चुराई थी।
पुलिस ने कहा कि नगला बीच और बराई गांवों के पास स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को रोक लिया और मांग करने लगे कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए ताकि वे 'उन्हें इंसाफ के दायरे' में ला सकें।
सब इंस्पेक्टर विजय पाल ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बाद में, ग्रामीणों ने अवागढ़ थाने का घेराव किया और फिर से पथराव किया तथा थाने में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा तथा गोली चलानी पड़ी।
उन्होंने बताया कि राजेश, बहादुर और उमेश गोलीबारी में जख्मी हुए जबकि शीला, निर्मला को लाठी चार्ज की वजह से चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

