जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_662.html
जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने शनिवार सुबह श्रीनगर में बताया, ''राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर पिछले 12 घंटों के दौरान बर्फबारी हुई।''
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ''अगले 24 घंटों में मौसम खराब बना रहेगा, लेकिन इसके बाद इसमें सुधार शुरू होगा।'' उन्होंने बताया कि कारगिल जिले के द्रास में रात के समय भारी बर्फबारी की खबरें हैं। अधिकारी ने कहा, ''श्रीनगर में पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय बर्फबारी हुई।''

