आजमगढ़ में युवक को मारी गोली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_219.html
आजमगढ़ । शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अनंतपुरा में शुक्रवार की रात चार पांच की संख्या मे आए हमलावरों ने दीपेन्द्र सोनकर को गोली मार दी और फरार हो गए । गोली से घायल युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवक अनंतपुरा का ही निवासी है। वह रात मे मुहल्ले मे ही दावत खाने गया था। घटना का कारण आशनाई का विवाद बताया जा रहा है। दो तीन दिन पूर्व भी इसी विवाद को लेकर उनमें झगडा हुआ था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दजॅ कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

