aajtaktimes

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र मे दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उपाधीक्षक जनार्दन तिवारी ने बताया कि गिरसा गांव निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी की शादी असवां गांव निवासी रचना (25) के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर वह रचना को परेशान करता था। महिला का शव उसके घर बरामद हुआ । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Related

UP 3582790122623575383

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item