सपा और राजभवन में बढी तकरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_980.html
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) ने संसदीय कार्यमंत्री मोहम्मद आजम खां का बचाव करते हुए आज अप्रत्यक्ष रूप से राजभवन पर हमला बोला। राज्यपाल राम नाईक के आजम खां पर किये गए तीखे हमले के जवाब में सपा ने श्री नाईक का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग संसदीय कार्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। आजम खां का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने जो स्थान हासिल किया है वह संघर्षों के बल पर है । उनकी देशव्यापी ख्याति उनके संघर्ष के बल पर मिली है।" श्री चौधरी ने कहा कि श्री खां के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार साजिश करती रही है लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पडने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अंगुली उठायी गई और अब आज़म खां को कठघरे में खडा करने की कोशिश की जा रही है।

