पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना सरकार का मकसद: डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_882.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने यहां पर कहा कि समाजवादी विकास दिवस
आयोजन के पीछे शासन की मंशा है कि गरीब, किसान, एवं अन्य जरूरतमन्द जन
समुदाय के लिए संचालित सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से मूर्त रूप
देते हुए सही समय पर सही व्यक्ति को लाभ दिलाया जा सके और प्रदेश की
तरक्की की रफ्तार तेज की जा सके। उन्होने जिले के अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को शासन की योजनाओं को ठोस ढंग से लागू करने के लिए पूरी
कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वांे के निर्वहन की अपेक्षा की।
उन्होने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की चूक होने से जन सामान्य का सीधे
नुकसान होता है। उन्होने प्रदेश के चहुमुखी विकास और जन कल्याण के लिए
संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं पर जन समुदाय को जानकारी देते हुए कहा
कि आम जन की जागरूकता से योजनाएं बेहतर ढंग से लागू की जा सकेगी।