एम्बुलेंस को दिखायी हरी झण्डी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_984.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समारोह के दौरान कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने
समाजवादी एम्बुलेंस सेवा अन्तर्गत एम्बुलंेस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना
किया। कार्यक्रम के शुरूआती दौर में लोक गायक जमुना कनौजिया और उनके साथी
कलाकारों ने अपनी गीत नाट्य विधा में शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
गया। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, सहित अन्य विभागों द्वारा
अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी जन समुदाय को दिये जाने के उद्देश्य
से स्टाल लगाये गये। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से शासन की
योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

