डायरेक्टर ने लिया शिल्प बाजार का जायजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_902.html
आज़मी रिज़वी
बाराबंकी।
सम्पूर्ण देश से आने वाले हस्तशिल्पकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि जनपद की आवाम को गांधी शिल्प बाजार की
सौगात प्रत्येक वर्ष मिलेंगी। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प
के उपनिदेशक वर्तमान में रीजनल डायरेक्टर का कार्यभार देख रहे वीरेन्द्र
कुमार ने गांधी शिल्प बाजार का अवलोकन करने के पश्चात् गांधी शिल्प बाजार
में मौजूद आवाम व सोसायटी के पदाधिकारियों को दी। शिल्प बाजार के
सांस्कृतिक पंडाल में 2015 की मिस लखनऊ रही सिमरन निशां बाजार की विशेष
आकर्षण का केन्द्र रही। नेशनल चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजकीय
इण्टर कालेज के मैंदान में आयोजित बाजार के प्रायोजक कार्यालय विकास आयुक्त
हस्तशिल्प, नई दिल्ली द्वारा शिल्प बाजार अपनी रौनक पर है। दस दिन चलने
वाली गांधी शिल्प बाजार का 22 मार्च को समापन होगा। रीजनल डायरेक्टर के
शिल्प बाजार का अवलोकन के समय मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष एन.डब्ल्यू.
खान, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आरिफ खान, सभासद मुइनुद्दीन अंसारी, कांग्रेस
नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, शेरबहादुर पाल, फिरोज अहमद आदि
लोग साथ थें।

