मनरेगा मजदूर नही मना सकेंगे होली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_157.html
आज़मी रिज़वी
बाराबंकी।
विभागीय उदासीनता कहे या मजदूरों के साथ नाइंसाफी इस वर्ष मनरेगा मजदूरों
की होली फीकी ही जायेंगी क्योकि उन्हे बीते 28 फरवरी से कोई भुगतान नही हुआ
है जिसको लेकर मजदूरों में होली त्यौहार के मद्देनजर चिन्ताएं बढती ही जा
रही है।
विभागीय सूत्रो के अनुसार अब तक करीब 87 लाख मनेरगा
मजदूरों के मास्टर रोल कार्यालय में जमा किये जा चुके है जिनका भुगतान होने
के कोई आसार नही दिखाये दे रहे है होली पर्व के मद्देनजर मजदूरों की
चिन्ताएं भी बढती ही जा रही है। विकासखण्ड फतेहपुर के कुल 99 गांवों में से
60 गांवो में तालाबो की खुदाई का कार्य भी प्रगति पर है जो अब पूर्ण होने
की कगार पर है इसका भी कोई भुगतान नही हो सका है। मनरेगा मजदूर देशराज,
मनोज, कल्लू, राममिलन आदि का कहना है कि विभाग द्वारा हम लोगो के हित को
ध्यान में नही रखा जा रहा है होली पर्व सिर पर है और हम लोगो की मजदूरी भी
नही मिली है जबकि हम लोगो द्वारा कागजी कार्यवाही भी लगभग पूर्ण की जा चुकी
है।

