aajtaktimes

साईं इण्टर कालेज के छात्र ने हासिल की पीसीएस परीक्षा में चौदहवीं रैंक

आज़मी रिज़वी 
बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि प्रतिभाएं किन्ही विशिष्ट परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती है। बस उन्हें परिजनों, गुरूजनों द्वारा सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
श्री सिंह नगर के श्री सांई इण्टर कालेज में सोमवार को पीसीएस परीक्षा 2015 में 14रैंक के साथ उत्तीर्ण होने वाले हिमांशु वर्मा के आयोजित सम्मान समारोह में उक्त बातें कही।
जनेस्मा के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. भगवानवत्स ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि सफलता के शिखर पर पहुँचा हुआ व्यक्ति एक तो है किन्तु उससे अपेक्षायें करने वाले अनेक होते हैं। अपने गवई गांव को न भूलते हुए सभी की अपेक्षाओं के बीच सन्तुलन बनाना असली युवा की पहचान होती है।
समरोह में हिमांशु वर्मा के बाबा दिनेश वर्मा निवासी मऊगोरपुर जनपद बाराबंकी द्वारा ने अपने बेटे स्व0 ईश कुमार की चर्चा पर उपस्थित लोग भाव विभोर हो गये। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने हिमांशु वर्मा को फूल-मालाओं से लाद दिया। श्री सांई इण्टर कालेज के संचालक डीके वर्मा व सुरेन्द्र वर्मा हिमांशु को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. राजेश मल्ल, डा. फिदा हुसैन, डा. सुविद्या वत्स, डा. विनय जैन, बाबू लाल वर्मा, अजय सिंह, हरि प्रसाद वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, प्रेम शंकर वर्मा हरेलाल वर्मा, संजय वर्मा, मो. अतहर, आमिर अली ने भी हिमांशु वर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सांरग ने किया।

Related

UP 8754434277002750332

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item