गौरैया संरक्षण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_437.html
आज़मी रिज़वी
बाराबंकी।
गौरैया संरक्षण दिवस के अवसर पर युवा प्रगति संस्था द्वारा गौरैया संरक्षण
को लेकर नगर के कमला नेहरु पार्क में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। जिसमें गीत संगीत के माध्यम से शहरवासियों को विलुप्ति की कगार पर खड़ी
गौरैया को बचाने के उपाय बताये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूँ नईम खान ने कहा कि गौरैया को बचाना आज आवश्यक है
वरना हमारी आने वाली पीढ़ी जान भी नहीं पाएगी की कोई गौरैया होती भी थी। आज
के दौर में इस तरह के कार्यक्रम कराने को संस्था अध्यक्ष-फ़राज़ अहमद खान को
बधाई देते हैं। स्टेपिंग स्टोन अकादमी की नन्हें-मुन्ने बच्चे विदुशी,
दिलीप, फ़ूज़ैल अहमद खान, अन्वेशा, सुतीक्षण, मनीष आदि उपस्थित रहे और जागरूक
किया। संस्था अध्यक्ष फ़राज़ अहमद खान ने अंत में सबका शुक्रिया अदा किया और
गौरैया को बचाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक-दानिश सिददीक़ी,
अधिवक्ता फ़ैज़ रहमान, प्रभात दीक्षित, अनिल, स्टेपिंग स्टोन डान्स अकादमी
की आकांशा जयसवाल, सना खान आदि लोगों ने उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम
में सहयोग दिया।
