aajtaktimes

स्वतंत्रता सेनानी दुबरी दूबे के निधन पर शोकसभा आयोजित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक
अधिकारी दुबरी दूबे का आज लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह
95 वर्ष के थे। स्वतंत्रता आन्दोलन में क्रांतिकारी गतिविधियों के चलते
उनपर ब्रितानिया हुकूमत ने 5000 रूपये का इनाम घोषित किया। पकड़े जाने पर
उन्हेे जेल भेज दिया गया। वह मूलतः जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
श्री दूबे का आजादी के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। तदोपरान्त
वह बस्ती जिले के कलेक्टर बनाये गये। यही नही उन्होनें उत्तर प्रदेश
सरकार में राज्य सम्पत्ति अधिकारी, सचिव राजस्व परिषद जैसे कई अहम पदों
पर अपनी प्रशासनिक सेवाएं दी।
गत् वर्ष दुबरी दूबे को गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी जयंती
पर आयोजित सामाजिक सहभागिता सम्मान के अन्तर्गत लाइफ टाइम अचीवमेन्ट
पुरस्कार से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं पूर्व
मंत्री लालजी टण्डन ने सम्मानित किया। श्री दूबे ने प्रशासनिक कार्यों
में तो अपनी सेवाएं दी ही साथ ही सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी
उनका कोई सानी नही था। उनके एकलौते पुत्र विनय प्रिय दूबे भी भारतीय
प्रशासनिक सेवा में कार्य करते हुए अगस्त 2015 में सेवानिवृत्त हुये।
वृद्धावस्था एवं बीमारी के चलते अन्ततः गुरुवार को दोपहर उनका निधन हो
गया। उनके निधन से गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट परिवार शोकाकुल है। श्री
दूबे के निधन की जानकारी देते हुये गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष
राजनाथ शर्मा ने बताया कि आज देश ने एक और राष्ट्रीय आन्दोलन का
क्रांतिकारी सपूत खो दिया। गांधी भवन में दुबरी दूबे के निधन पर शोकसभा
आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये
प्रार्थना की गयी। इस मौके पर श्री शर्मा ने बताया कि दिवंगत दुबरी दूबे
का अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ शुक्रवार को प्रातः 11 बजे लखनऊ के
बैकुण्ठ धाम में किया जायेगा। शोकसभा में मुख्य रुप से सेवानिवृत आईएएस
अधिकारी रमाशंकर सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश
दीक्षित, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, हुमायूं नईम खां, कलाझर
यादव, पाटेश्वरी प्रसाद, मनीष सिंह, एहितेशाम खान, आदित्य यादव, संजय
सिंह, रवि प्रताप सिंह, मो. इफ्तिखार, राजेश निगम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8335819357593415799

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item