aajtaktimes

छात्रों ने साइकिल यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री को दी बधाई


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बसों का किराया
माफ किये जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देने लखनऊ
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता आशीष सिंह ‘आर्यन’ के नेतृत्व में
दर्जनों छात्र-छात्र नेताओं का जत्था बाराबंकी से साईकिल चलाकर लखनऊ
मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर पहुंचा सभी ने मुख्यमंत्री के
प्रतिनिधि के रूप में डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट को बधाई पत्र दिया तथा
डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने छात्र नेताओं को मिठाई खिलाकर बधाई स्वीकार की।
इसके बाद सभी छात्र नेताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में पहुंच कर
छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर लखनऊ
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता आशीष सिंह ‘आर्यन’ ने कहा कि ऐसे नही
प्रदेश के करोड़ों युवाओं के दिलों में राज करते हैं। ऐसे नही उनको युवा
हृदय सम्राट कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने बसों का किराया माफ करके यह जता
दिया कि युवाओं के लिए वह कितना प्रयासरत रहते हैं। इसी बातों से अंदाजा
लगाया जा सकता है। इस मौके पर अमित चौधरी अन्नू, जिला महासचिव शिवम
शुक्ला, शिवा शर्मा, रिशब सिंह, आयूष, प्रीतम सिंह, इन्द्रेश सिंह, विकास
बाजपेयी, करन मिश्रा, समीर गुप्ता, मुकेश सिंह, अतुलित, राहुल प्रधान,
अशफाक अली आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 1520455387843131380

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item