aajtaktimes

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना जैदपुर क्षेत्र में बीती रात सड़क किनारे खड़ी टैªक्टर
ट्राली में एक बोलेरो जा घुसी। जिसमें सवार पिता पुत्र की मौके पर ही
दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कई सवार घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को इलाज
के लिये जिला चिकित्सालय भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सहगोतमनपुर थाना बछरांवा जिला रायबरेली निवासी
राकेश कुमार (45) पुत्र महादेव प्रसाद अपने पुत्र विवेक कुमार (18) के
साथ बोलेरो से बहराईच अपने किसी जानने वाले की मिट्टी में जा रहे थे।
बताया जाता है कि बोलेरो में पिता-पुत्र के अलावा लगभग आधा दर्जन लोग
सवार थे। बीती रात लगभग 10 बजे जैदपुर के ग्राम ताहीपुर के पास सड़क
किनारे खड़ी टैªक्टर ट्राली में जा घुसा। जिसमें राकेश व उसके पुत्र विवेक
की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कई सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 8214748344919052597

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item