शिवसैनिको ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_321.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला चिकित्सालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना के
कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन
सौंपा। शिवसेना प्रदेश महासचिव किशन लाल रावत ने ज्ञापन के माध्यम से
बताया कि चिकित्सालय में डाक्टरों द्वारा मरीजों का जमकर शोषण किया जा
रहा है। चिकित्सालय में तैनात डाक्टर खुद तो पैसे नही लेते अपने साथ रखे
दलालांे के माध्यम से लिया जाता है। श्री रावत ने मांग की कि पैथोलॉजी
में खराब मशीनों को सुचारु रुप से ठीक कराया जाये और बिजली के न रहने पर
जनरेटर चलाया जाये। जिससे एक्सरा कराने वाले मरीजों को परेशानियांे का
सामना न उठाना पड़े। जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने चिकित्सालय पर आरोप
लगाते हुये कहा कि एक्सरे टेक्नीशियन में तैनात सुमंत चतुर्वेदी एक्सरे
के दौरान मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार व गालीगलौज करते हैं। उन्होने यह
भी कहा कि अनपढ़ मरीजों से एक्सरे के नाम पर जमकर धन उगाही की जाती है।
शिवसैनिकों ने मांग पत्र में यह भी कहा गया कि अगर हमारी मांगे न मानी
गयी तो मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव करने पर बाध्य होंगे। इस संबध में
चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके सिंह ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं
द्वारा लगाये गये आरोप सरासर गलत हैं।

