aajtaktimes

अधिवक्ता याचना पत्र जनता तक पहुंचाये: रितेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता रितेश
कुमार मिश्र ने कचेहरी प्रांगण में बैठक कर स्टेडियम के प्रवेश पर लागू
शुल्क 210 रूपये व अधिवक्ता सहित 29 लोगों के खिलाफ फर्जी दर्ज मुकदमा के
संदर्भ में चर्चा की गयी तथा याचना पत्र जनता के बीच बांटा गया। जिसमें
जनता से सहयोग की कामना की गयी। जनता के साथ हो रहे शोषण को समाप्त किया
जा सके। अधिवक्ता की बैठक में रितेश मिश्र ने बताया कि जनपद में जनता का
शोषण लगातार हो रहा है। जिस पर शासन व सत्ता अंकुश लगाये जाने में फेल
नजर आ रही है। श्री मिश्र ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा छोटी व बड़ी लाइन
के किनारे दीवारों को खड़ी करने को लेकर वहां की आवाम के साथ जब इसके
खिलाफ आवाज उठाया तो पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी से आवाम को पीटा गया।
इसके अलावा शहर के स्टेडियम में आम जनता के जाने पर 210 रूपये की अवैध
वसूली शुल्क के रूप में, परिवाहन निगम की बसों का शहर से न जाना, सरकारी
अस्पताल का गेट पुनः बन्द कर दीवार बनवाये जाना व पुलिस लाइन में भी आम
जनता के जाने पर शुल्क लगाये जाने पर भी विचार किया जाना। कहीं न कहीं
जनता का शोषण है व जनता की सुरक्षा की बात करने वाले जनता को मौत की राह
दिखा रहे हैं। बैठक के दौरान दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related

UP 9031987466213997811

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item