aajtaktimes

पुष्टाहार वितरण न होने पर डीएम से शिकायत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर की एक आंगनवाड़ी की सहायिका की दंबगई
के आगे बाल विकास परियोजनाधिकारी ने भी घुटने टेक दिये। सहायिका ने आज
पोषाहार दिवस पर बटने वाला पोषाहर भी महिलाओ और बच्चों को नही वितरित
करने दिया। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की
है। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत ढेढ़िया में तीन आंगनवाड़ी केन्द्र
संचालित हैं। जिसमें ढेढ़िया प्रथम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरलादेवी व
सहायिका शिव देवी कार्यरत है। कहने को तो सहायिका प्रति दिन केन्द्र पर
आती है। परन्तु कोई भी विभागीय कार्य नही ंकरती हैं सारा कार्य
कार्यकत्री करती हैं। केन्द्र का ताला खोलना बच्चों को बुलाने से लेकर
सारे कार्य अकेले करती है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन
शिव देवी की पहुंच के आगे कोई कार्यवाही नही हुई बीती एक मार्च को दर्जनो
ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारीओं से की तो आगनवाड़ी केन्द्र की
जांच करने बाल विकास परियोजनाधिकारी पुष्पा मिश्रा,मुख्य सेविका रामवती,
पद्मात्रिपाठी सहित तीन अन्य मुख्य सेविकाओं के साथ पहुंची। तो शिकायत
सही पायी गयी। उन्होने के केन्द्र पर ही ग्राम प्रधान सुमित्रादेवी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अम्बरीश श्रीवास्तव मुख्य सेविका रामावती सहित
गांव के ग्रामीणों को बुलाकर बैठक की और पांचसदस्यीय टीम का गठन करके
साहायिका को सभी कार्याे को करने की  जिम्मेदारी दी। आज पोषाहर वितरण
दिवस था केन्द्र पर सहायिका शिव देवी आयी तो परन्तु न ही बच्चों व
महिलाओं को बुलाने की जहमत उठायी और न ही विभागिय कार्यो में सहयोग की
बात की जिससे पोषाहार का वितरण नहीं हो सका और कमेटी मूकदर्शक बनी बैठी
रही। इस सम्बन्ध में शिवदेवी का कहना है कि पोषहार बाटने का काम हमारा
नही ंहै मेरी पहुंच ऊपर तक है वही बाल विकास परियोजनधिकारी पुष्पा मिश्रा
कहना है कि इसकी सूचना कमेटी ने मुझे दी है पोषाहर का वितरण नहीं हुआ है
इसकी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी और पोषाहार का वितरण कराया जायेगा।

Related

UP 4738185100079677473

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item