aajtaktimes

तानाशाही के खिलाफ छात्र नेताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता
एवं छात्र नेता सागर सिंह सोलंकी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सागर सिंह सोलंकी ने ज्ञापन के
माध्यम से बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह शाम शहर के सैकड़ो
लोग आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा गलत तरीके से बिना किसी कारण के
स्टेडियम का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर
स्टेडियम में प्रवेश शुल्क लगा दिया गया है। उन्होने कहा कि केडी सिंह
बाबू स्टेडियम में प्रवेश पर लगाये गये दो सौ रुपये प्रतिमाह शुल्क
तत्काल वापस लेने की मांग की है। श्री सोलंकी ने बताया कि सुबह चार बजे
लोग टहलने के लिये स्टडियम आते हैं। स्टेडियम में प्रवेश करने के लिये
शुल्क लगाने से गरीब तबका सड़कों पर टहलने को मजबूर है। इस बीच अगर कोई
हादसा होता है तो इसके जिम्मेदार कौन होगा। श्री सोलंकी ने चेतावनी देते
हुये कहा कि तत्काल केडी सिंह बाबू स्टेडियम का बंद प्रवेश द्वार खोला
जाये। अगर हमारी मांगे नही मानी गयी तो सभी जनपद वासियों द्वारा एक जन
आन्दोलन करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके
पर राज राठौर, अनीता शुक्ला, सुशील कुमार यादव, अनिल मिश्रा, आदिल नसीम
सिद्दीकी, दीपक सैनी, अनुभव शुक्ला मौजूद थे।

Related

UP 5485669525507727788

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item