संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र ने लगायी फांसी, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_552.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने फांसी के फंदे पर झूल कर
अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना
जहांगीराबाद के ग्राम निगरी निवासी रामकिशोर पुलिस अधीक्षक कार्यालय
बाराबंकी में बतौर होमगार्ड तैनात हैं। रामकिशोर का 17 वर्षीय पुत्र
सुधीर कुमार पाल कक्षा आठ का विद्यार्थी था। बुधवार को बिना बताये गांव
के बाहर बने अहाते में चला गया। परीक्षा देकर लौटा सुधीर का बड़ा भाई जब
अहाते के पास पहुंचा तो उसने दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो छत में
लगे हुक से सुधीर का शव नायलान रस्सी के सहारे लटक रहा था। अचानक यह
दृश्य देखकर बड़ा भाई हतप्रभ हो गया। होमगार्ड रामकिशोर को परिजनों ने
सुधीर द्वारा अज्ञात कारणों से उठाये गये इस कदम के बारे में सूचित किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

