aajtaktimes

सपा सरकार हर समुदाय की तरक्की के लिए कर रही काम: राजवंशी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूबे की सपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज  समाजवादी विकास
दिवस का आयोजन नगर के राजकीय इण्टर कालेज के अडोटोरियम में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री रामपाल
राजवंशी ने द्वीप प्रज्वल्लित कर समाजवादी विकास दिवस की विधिवत शुरुआत
की। इस दौरान सपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब,
किसान, छात्र नौजवान, अल्पसंख्यकों, मजदूरो सहित समाज के सभी वर्गो के
लोगों की तरक्की के लिए ठोस कदम उठाये गये है और सरकार प्रदेश के हर
क्षेत्र और समुदाय की तरक्की के लिए काम कर रहे है। सरकारी योजनाओं में
पारदर्शी व्यवस्था से जरूरत मन्दो को इनका लाभ मिल रहा है।
 ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की विकास की प्रतिबद्धता से ग्रामीण अंचलों के लोग
बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे है। श्री राजवंशी ने कहा कि सरकार की
मंशा है कि प्रदेश में संसाधन, विकास में तेजी आये और प्रदेश के जरूरत
मन्द लोगों सहित सबका समग्र विकास किया जाये। जिले के प्रभारी मंत्री
राजवंशी ने समाजवादी विकास दिवस पर कहा कि प्रदेश सरकार का विगत चार साल
का कार्य काल प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। समाजवादी सरकार ने जोे
भी वादे किये थे उसे बखूबी पूरा किया। बीपीएल सूची में नाम न होने से जिन
गरीब लोगों को आवास नहीं मिल पाया था, उन्हें लोहिया आवास दिया गया है।
ऐेसे गरीबों के लिए सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी गयी।

सरकार ने निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, किसानों को मुफ्त सिंचाई की
व्यवस्था करायी। विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ। प्रदेश में कई पावर
स्टेशन बनाये गये, जिनसे विद्युत आपूर्ति में आशातीत सुधार होगा।
राज्यमंत्री कारागार ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता के  लिए मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव के संदेश को पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा
है कि समाजवादी सरकार ने जो कहा वो किया। सरकार की कथनी और करनी में कोई
अन्तर नहीं है। सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करते हुए प्रदेश
का संतुलित विकास किया। शासन की योजनाएं जनता के जीवन स्तर के बेहतरी के
लिए है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि आने वाले समय में भी
समाजवादी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी।


जनता के सहयोग और समर्थन से राज्य सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों
तक पहंुचाने में सफल होगी। समारोह में विधायक रामगोपाल रावत, विधायक
राममगन रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डॉ.
कुलदीप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा ने अपने विचार
रखे। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने
लोहिया आवास, समाजवादी पंेशन, कामधेनु डेयरी सहित जिले में विभिन्न
योजनाओं के अन्तर्गत कराये गये कार्याे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर
पर प्रमुख सचिव राजस्व एवं नोडल अधिकारी सुरेश चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक
अब्दुल हमीद, सीएमओ डॉ0रवीन्द्र कुमार, डीएफओ, एडीएम हरिकेश चौरसिया,
एएसपी ज्ञन्नजय सिंह, एसडीएम नीलम यादव, पूर्व विधायक राजरानी रावत, अरूण
यादव, सपा नेता हुमायूं नईम खां, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद
शाह, चौधरी अदनान हुसैन, दानिश सिद्दीकी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग
मौजूद थे।

Related

UP 3998989827948521668

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item