aajtaktimes

प्रदर्शन के दौरान तोड़ी घोड़े की टांग, घिरे बीजेपी विधायक!


देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी के एक विधायक ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठियां मार-मार कर घोड़े की टांग तोड़ दी। इस मामले में विधायक गणेश जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुई और लोगों ने बेजुबान पर इस कदर लाठी बरसाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
दरअसल विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। घटना होने के कुछ घंटों बाद दो वीडियो सामने आए जिनमें से एक में घोड़े की पिछली टांग टूटी हुई दिखाई दे रही है जबकि दूसरे में मसूरी से बीजेपी के विधायक घोड़े पर सामने से एक लाठी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि एक बेजुबान जानवर जोशी की क्रूरता का शिकार हो गया।
दूसरी तरफ, बीजेपी प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने इन आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि घोड़े के एक पैर के पॉटहोल के अंदर फंस जाने के कारण वह घायल हुआ। इस संबंध में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अजय भटट ने कहा कि उन्होंने इस प्रकार के वीडियो नहीं देखे हैं और इसलिये वह घोडे के घायल होने की परिस्थितियों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। यह घोडा भाजपा के विरोध कार्यक्रम के मददेनजर तैनात की गयी घुडसवार पुलिस का हिस्सा था ।

Related

UP 4832089788792100201

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item