aajtaktimes

ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा

मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन में सवार एक महिला की पांच युवकों ने कथित रूप से पिटाई कर दी। जीआरपी ने आज बताया कि घटना के वक्त 23 वर्षीय महिला देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस से सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के लिए यात्रा कर रही थी। युवकों ने कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक प्रकरण दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related

UP 5586012677756586033

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item