aajtaktimes

गोदान एक्सप्रेस के ड्राईवर को RPF ने पीटा , हंगामा


जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ के सिपाही द्वारा गोदान एक्सप्रेस के चालक की पिटाई कर दी जाने से आक्रोशित चालक ने ट्रेन को आगे ले जाने से इंकार कर दिया | ट्रेन चालक और आर पी एफ वालो के बीच हुए इस विवाद के चलते ट्रेन दो घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर खड़ी रही | ट्रेन न चलने से यात्रियों ने भी जम कर हंगामा किया और दो अन्य ट्रेनों को भी शाहगंज स्टेशन पर रोक दिया |
गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स को जाने वाली 11056 गोदान एक्सप्रेस अपने समय से 11 बजकर 55 मिनट पर जौनपुर के शाहगंज स्टेशन पर पहुची | शाहगंज स्टेशन पर ट्रेन के चालक ओम प्रकास की ड्यूटी का समय खत्म होने पर दूसरा चालक गुड्डू गौर अपनी ड्यूटी के लिए स्टेशन पर पंहुचा ही था की आर पी एफ के सिपाही ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके ये कहने के बावजूद की वो स्टाफ का है आर पी एफ वाले ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया | आर पी एफ द्वारा पिटे जाने से ट्रेन चालक गुड्डू को अन्धरुनी चोटे भी आई उसके बाद चालक गुड्डू ने ट्रेन को आगे ले जाने से इंकार कर दिया | ट्रेन ड्राईवर और आर पी एफ के बीच हुए इस विवाद से ट्रेन दो घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर खड़ी रही जिससे यात्री भी आक्रोशित हो गये और सुरत से छपरा जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को भी शाहगंज स्टेशन पर रोक दिया और जम कर हंगामा किया | 

Related

UP 5749091632028703754

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item