aajtaktimes

किसान विरोधी है केन्द्र सरकार: इरफान


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार किसान आवाम विरोधी हैं। डीजल के दामों में
लगातार तीसरी बार दामों में बढ़ोत्तरी करके केन्द्र सरकार पेट्रोलियम
मंत्री ने साबित कर दिया कि उसे देश के अन्नदाता किसान से और मुल्क की
आवाम से कोई लेना देना नही हैं। उक्त उद्गार नगर कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी ने आज तेल विपणन कम्पनियों द्वारा पेट्रोल की
कीमत में 3.07 रू. तथा डीजल की दामों में 1.90 रू. बढ़ोत्तरी पर नगर के
छाया चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन करने के पूर्व व्यक्त
कियें। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए छाया चौराहे पर पुतला फंूकने वालों
में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सिंह, अध्यक्ष अमरनाथ
मिश्रा, मो. अकरम, सिकंदर रिजवी, अरशद इकबाल, दानिश खान, मो. वैश,
शैलेन्द्र, फैयाज, सिकंदर रिजवी, तरूण चावला, जफरूद््दीन, दिवाकर सिंह
सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थें।

Related

UP 5984904328989637140

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item