aajtaktimes

अल इस्लाह फाउंडेशन का उद्धघाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जिले के बेलहरा मे अल इस्लाह फाउण्डेशन संस्था का उद्घाटन ए.आई.पी प्रइवेट लिमिटेड के चेयरमैन अब्बास हैदर द्वारा किया गया ।
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन अब्बास हैदर ने कहा कि आज के दौर मे शिक्षा की बहुत जरूरत है अगर जिन्दगी के अन्धकार को खत्म करना है तो शिक्षा को आम करना होगा और हर जरूरतमंद बच्चे तक इसको पहुचाना होगा, आज ऐसे वक्त मे जब शिक्षा की बहुत जरूरत है तब फूरकान अहमद ने अल इस्लाह फाउण्डेशन की नींव रखकर एक सराहनीय कदम उठाया है, उन्होने भविष्य मे संस्था की हर संम्भव मदद का भी आश्वासन दिया, फाउण्डेशन के अध्यक्ष फूरकान अहमद समारोह मे बोलते हुए कहा कि बचपन इंसान की जिन्दगी का सबसे हसीन पल होता है जिसमे न किसी बात की चिन्ता न कोई जिम्मेदारी, लेकिन सबका बचपन ऐसा हो जरूरी नही आज पूरी दुनिया मे  215 मिलियन बच्चे बाल मजदूरी का शिकार है जिन बच्चो का समय स्कूल मे कापी किताबो और दोस्तो के बीच बीतना चाहिये उनका समय होटलो मे घरो मे व दूसरी जगहो पर काम करने मे बीत रहा है, इसलिए अल इस्लाह फाउण्डेशन ने यह देखते हुए जरूरतमंद बच्चो को बेसिक शिक्षा  और स्वास्थ्य सेवाए बिलकुल मुफ्त देने का संकल्प लिया है और एक मिशन की शुरूआत की है, समारोह मे मुख्य रूप से संस्था के उपाध्यक्ष योगिता जायसवाल, सचिव साहिबे आलम खान, कोषाध्यक्ष असमा खान, सदस्य शबनम खान,विनीत कुमार,रेहान अहमद, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद अफजल, सैफ शेख, सिराज अंसारी, रेहान खान,सलमान जमाल सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद थे ।

Related

UP 7876698134347325489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item