होली की पूर्व संध्या पर युवक की दर्दनाक मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_272.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। होली पर्व पर छुट्टी लेकर घर वापस लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बेटे की हादसे में मौत की खबर पाकर माता-पिता परिजनों के साथ रोते विलखते मौके पर पहुँचे। पुलिस ने ढांढस बधाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को होली त्यौहार पर छुट्टी लेकर अपने घर पानापुर थाना टिकैतनगर निवासी सोहनलाल पुत्र जगजीवन (21)वापस बाइक से लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद रोड स्थित कल्याणी नदी के समीप बने अंधे मोड़ पर उसकी भिड़ंत अज्ञात ट्रक से हो गई। ट्रक की भिंड़त इतनी तेज थी कि बाइक समेत सोहनलाल काफी दूर जा गिरा। दुर्घटना में उसका सिर इस तरह जख्मी हो गया था कि शिनाख्त करना मुश्किल था। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कोतवाली के एसआई अखण्ड देव मिश्र मौके पर पहुँचे। पुलिस ने युवक के पर्स और बाइक के कागजात व फोटो से मृतक युवक की पहचान सोहनलाल के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पिता जगजीवन व माता परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। बेटे के शव से लिपट रोने-विलखने लगे, परिजनों का रो-रो का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सभी को ढांढस बधाते हुए शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।


