होली की खुशियां मातम में बदलीँ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_744.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। होली पर्व को लेकर जहाँ हर तरफ उल्लास और खुशी का मंगलवार को नजारा दिख रहा था,वहीं सोहनलाल की मार्ग दुर्घटना के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गई। होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाने की मन में तमन्ना सभी को होती है, वैसी ही तमन्ना सोहनलाल के मन भी रही होगी, तभी वह अपने घर छुट्टी लेकर वापस आ रहा था, लेकिन उसकी पर्व मनाने की खुशियों को मंगल ने अमंगल बनकर निगल लिया। दोपहर बाद घर पहुँची एक काल ने सारी खुशी ही छीन ली।फोन पर सोहन की मार्ग दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर से बुजुर्ग माँ-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

