एक माह पूर्व हुई थी शादी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_657.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। मंगलवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से हुई सोहनलाल की मौत ने परिजन सहित सुसरालीजनों को झकझोर कर रख दिया है। घर और ससुराल दोनों जगह मातम छा गया। बताते चले कि हादसे का शिकार हुए सोहनलाल की एक माह पहले लखनऊ से शादी हुई थी। वह लखनऊ में ही एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। होली मनाने मंगलवार को वापस घर जा रहा था। उसकी मौत की खबर की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शिनाख्त भी की। मृतक के हाथों में लगी मेहंदी और पैरों में लगा रंग, न्यू बाइक को देख लोग अनुमान ही लगा रहे थे कि उसकी शादी अभी जल्द हुई है, तभी रोते विलखते मौके पर पहुँचे परिजन एक माह पहले हुई शादी की बात कहकर फफक फकक कर रो रहे थे। जिस बाइक यूपी 32 जीडब्लू 6448 से मृतक घर जा रहा था वह उसकी पत्नी के नाम है। बताया जाता है कि शादी में उसको यह बाइक मिली थी।